म.प्र. सोसायटी पंजीयन अधिनियम 1973 के अंतर्गत पंजीकृत | पंजीयन क्रमांक 34059/2018

सर्वहित जनकल्याण संस्था का परिचय

सर्वहित जनकल्याण संस्था एक पंजीकृत स्वैच्छिक संगठन (NGO) है जिसकी स्थापना 2018 में मध्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक बदलाव लाने के उद्देश्य से की गई थी। हमारा मुख्य ध्यान वंचित समुदायों के जीवन उत्थान पर है।

हमारा मानना ​​है कि सतत विकास, सामुदायिक भागीदारी और शिक्षा के माध्यम से ही एक मजबूत और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। हम विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं।

हमारा मिशन

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर, उन्हें संसाधनों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना ताकि वे गरीबी और सामाजिक विषमता से मुक्त होकर सम्मानजनक जीवन जी सकें।

हमारा विज़न

एक ऐसा आत्मनिर्भर और न्यायसंगत समाज बनाना जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्राप्त हों और वह देश के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे सके।

संस्थापक श्री गोविंद करार जी की फोटो

श्री गोविन्द कहारे

संस्थापक एवं अध्यक्ष, सर्वहित जनकल्याण संस्था

श्री गोविंद कहारे जी संस्था के संस्थापक हैं। उनका अटूट समर्पण और नेतृत्व ही इस संस्था की नींव है। सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनकी दृष्टि ने हजारों लोगों के जीवन को प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन में, संस्था ने मध्य प्रदेश में वृद्धाश्रम संचालन, कृषि सहायता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किया है।

हमारे कार्यक्षेत्र की प्रमुख विशेषताएँ